फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Officers and employees swallowed free water worth Rs 10 lakh.

Roorkee News: मुफ्त में 10 लाख का पानी गटक गए अधिकारी-कर्मचारी

Thu, 25 Sep 2025 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees swallowed free water worth Rs 10 lakh.

विज्ञापन
रुड़की। रुड़की विकास खंड कार्यालय स्थित बने सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों ने जल संस्थान विभाग का लगभग 10 लाख का पानी गटक लिया लेकिन बिल का भुगतान नहीं किया। इनमें से कुछ अधिकारी स्थानांतरित भी हो चुके हैं। अब जल संस्थान ने ब्लॉक को नोटिस भेजा तो अधिकारियों में खलबली मची है।

जानकारी के अनुसार, रुड़की खंड विकास कार्यालय एवं उसके बने आवास टू टाइप टू, फॉर टाइप टू और फाइव टाइप टू आदि आवास में लंबे समय से रह रहे विभाग के कर्मचारियों पर जल संस्थान पानी के 13 कनेक्शन का लगभग 10 लाख का बकाया चल रहा है। जिसके चलते बकाया राशि को जमा कराने के लिए जल संस्थान ने खंड विकास कार्यालय को नोटिस जारी कर दिया है। वहीं दिलचस्प यह है कि बिना बिल चुकाए पूर्व में रहने वाले कई कर्मचारियों का अन्यत्र स्थानांतरण भी हो गया है। बावजूद इसके कुछ का परिवार आज भी इन आवासों में रह रहा है। जल संस्थान की ओर से दिए गए नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते रकम का भुगतान नहीं किया गया तो कार्यालय के नाम आरसी जारी कर दी जाएगी। जल संस्थान के अवर अभियंता विवेक रवि ने बताया कि खंड विकास कार्यालय पर जून माह तक का लगभग 10 लाख का बकाया चल रहा है। इसके लिए विभाग को नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि विभाग बकाया रकम को जमा नहीं कराएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-------



बॉक्स



जल संस्थान विभाग की ओर से पानी कनेक्शन का 10 लाख बकाया रकम नोटिस का मामला संज्ञान में आया है। यदि ऐसा है तो बिल जमा न करने वाले कर्मचारियों के वेतन से रकम को काटा जाएगा। जिन कर्मचारियों का स्थानांतरण अन्य स्थान पर कर दिया गया है। उन विभागों को भी कर्मचारियों के वेतन से कटौती करने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-सुमन कुटियाल खंड विकास अधिकारी रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed