{"_id":"580120794f1c1bc67b290a2f","slug":"officer-raised-their-hands-then-villagers-decided-to-their-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने खड़े किए हाथ तो लोगों ने दिखाया जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने खड़े किए हाथ तो लोगों ने दिखाया जज्बा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर में सीवरेज सफाई के बाद जलसंस्थान के कर्मी मौके पर ही मलबा छोड़कर चलते बने। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद जब जलसंस्थान और नगर निगम की ओर से सफाई नहीं कराई गई तो शुक्रवार को लोगों ने स्वयं ही मलबा साफ कर दिया।
विज्ञापन
रामनगर क्षेत्र में सीवरेज और नाले चोक होने से क्षेत्रवासियों को कई दिनों तक फजीहत झेलनी पड़ी। जलसंस्थान के कर्मचारियों ने लगभग एक सप्ताह पहले पंपिंग सेट से नाले और सीवरेज की सफाई की। इसके बाद नालियों और सीवरेज से निकला मलबा मौके पर ही छोड़कर चलते बने। इसे हटाने के लिए क्षेत्रीय पार्षद पंकज सतीजा और अन्य लोगों ने कई बार जलसंस्थान के अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उन्होंने संसाधन का अभाव बताते हुए मलबा उठाने से हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद लोगों ने नगर निगम से भी गुहार लगाई, लेकिन निगम अधिकारियों ने जलसंस्थान का कार्य बताते हुए सफाई से इंकार कर दिया। ऐसे में परेशानी झेल रहे क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को स्वयं ही सफाई का बीड़ा उठाया और दोपहर में लगभग आठ-दस युवकों ने सफाई अभियान शुरू कर मलबा साफ कर दिया। क्षेत्रवासियों ने नालियों के किनारे जमे मलबे को मुख्य मार्ग पर स्थित बड़े कूड़ेदान में डाल दिया। सफाई अभियान में शामिल युवाओं में दीपक बत्रा, गौरव दुआ, दिव्यम चौहान, विशाल जैसिंह, दीपांशु त्यागी, जागेश वाल्मीकि, योगेश, आशीष आदि शामिल हैं।
विज्ञापन