फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   NSA threatened to give threat

एनएसए के नाम से जवान ने दी थी धमकी

Fri, 19 Jul 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
NSA threatened to give threat
करीब दस दिन पहले जसपुर रणजीतपुर गांव के किसान को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के नाम पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी सीआईएसफ जवान दिल्ली में तैनात है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जसपुर रणजीतपुर गांव निवासी महावीर का कृषि भूमि को लेकर गांव के ही एक परिवार से रंजिश चली आ रही है। कई दिन पहले महावीर ने पुलिस को तहरीर देकर परिवार के युवक रविंद्र कुमार पर फोन पर गालीगलौज करने और एनएसए के नाम से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। युवक ने धमकी दी थी कि उसकी तैनाती एनएसए के पास है। धमकी की बातचीत को महावीर ने अपने मोबाइल में सेव कर लिया था। साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद रविंद्र ने ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर डाल दी, जो वायरल हो गई। इसकी सूचना सीओ राजन सिंह को मिली तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते जांच के निर्देश दिए। जांच में मामला सही पाए जाने पर सीओ के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी सीआईएसएफ के जवान रविंद्र खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ ने बताया कि जवान के खिलाफ जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed