फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Notice to Congress and ASP candidate for violation of code of conduct

आचार संहिता उल्लंघन में कांग्रेस व आसपा प्रत्याशी को नोटिस

Sat, 05 Feb 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Notice to Congress and ASP candidate for violation of code of conduct
पिरान कलियर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस मिला है। आरओ ने दोनों प्रत्याशियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए जवाब मांगा है। साथ ही जवाब नहीं देने पर संबंधित कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर और देहात के विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोरों पर है। प्रत्याशियों की ओर से लगातार पूरे दमखम के साथ प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार और जनसभाओं पर पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर है। पुलिस-प्रशासन की ओर से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसी क्रम में पिरान कलियर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी फुरकान अहमद और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल वहीद पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला पाया गया है। कलियर विधानसभा के आरओ विजयनाथ शुक्ला ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। दोनों को इसके लिए नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण का जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों के आचार संहिता उल्लंघन पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed