{"_id":"6526f1a2888486e02d04b274","slug":"notice-of-symbolic-protest-issued-against-the-principal-roorkee-news-c-5-1-drn1031-264431-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: प्रधानाचार्य के खिलाफ सांकेतिक धरने का नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: प्रधानाचार्य के खिलाफ सांकेतिक धरने का नोटिस जारी
विज्ञापन
केएल डीएवी इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक ने प्रधानाचार्य पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए 15 से कॉलेज में सांकेतिक धरना देने का नोटिस जारी किया है।
डीएवी इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक अरविंद कुमार ने प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रधानाचार्य लगातार उनके द्वारा दिए जा रहे प्रत्यावेदनों एवं प्रार्थना पत्रों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनके आकस्मिक अवकाशों में नियम विरुद्ध कटौती कर दी। इसके अलावा उन्होंने सीपीएसएन के खाते में जमा राशि को जीपीएफ में जमा न करना, 7वेें वेतन आयोग के एरियर की धनराशि का भुगतान न करने, जीपीएफ से अग्रिम धनराशि की निकासी में व्यवधान करना, काॅलेज में नियम विरुद्ध की गई प्रवक्ता पद पर पदोन्नतियों को निरस्त न करने, बिना सृजित पद के अवैतनिक नियुक्तियों को निरस्त न करना आदि आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे।