फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Notice of attachment attached to absconding accused's house

फरार आरोपी के घर कुर्की का नोटिस लगाया

Mon, 25 Jan 2021 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Notice of attachment attached to absconding accused's house
रुड़की स्थित ढंडेरा में डेरी स्वामी के घर फायरिंग मामले में फरार आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्प - फोटो : ROORKEE
डेयरी स्वामी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। आरोपी की गिरफ्तारी या सरेंडर न होने पर पुलिस जल्द घर कुर्की करेगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बंदा रोड निवासी डेयरी स्वामी इमरान के घर पर 11 नवंबर की रात बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पुलिस ने तहरीर पर मुख्य आरोपी खुशनूद त्यागी निवासी बंदा रोड और उसके चार साथियों बकासुर उर्फ आकिब निवासी शेखपुरी, परवेज, आस मोहम्मद निवासी ढंडेरा और रिजवान निवासी मंगलौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि आस मोहम्मद फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। मामले की जांच एसओ कलियर जगमोहन रमोला कर रहे है। सोमवार को उन्होंने आरोपी के घर पहुंचकर कुर्की नोटिस चस्पा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी या सरेंडर न होने पर जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed