फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Notbandi the problems, banker also landed in protest

नोटबंदी से दिक्कतें, बैंककर्मी भी विरोध में उतरे

Wed, 28 Dec 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 28 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी से हो रही परेशानियों के खिलाफ बुधवार को बैंककर्मियों ने भी मोर्चा खोल दिया। बीटीगंज पीएनबी मुख्य शाखा के समक्ष एकत्रित बैक कर्मचारियों और अधिकारियों ने रिजर्व बैंक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार की शाम कर्मचारी और अधिकारी पीएनबी बीटीगंज के समक्ष एकत्रित हुए। उनका कहना था कि रिजर्व बैंक की ओर से आए दिए जारी किए जा रहे निर्देशों से न सिर्फ आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि बैंक कर्मचारी और अधिकारी भी हलकान है। उन्होंने बताया कि नोटबंदी के बाद से अब तक रिजर्व बैंक की ओर से 60 नियम जारी किए गए, जिससे लोगों में अफरातफरी का माहौल है। इसका खामियाजा आए दिन बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने रिजर्व बैंक को आठ सूत्री मांग पत्र भी भेजा।  इसमें सभी बैंकों और शाखाओं में पर्याप्त नगदी सुनिश्चित कराने की मांग उठाई गई। अलग-अलग बैंकों को नगदी भेजने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की गई। सभी बैंकों के एटीएम चालू करने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने, भारी मात्रा में पकड़ी जा रही नई करेंसी की सीबीआई जांच, नोटबंदी से जान गंवाने वाले बैंककर्मी और उपभोक्ताओं को मुआवजा देने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों में वीके गुप्ता, राकेश सैनी, अर्जुन गुप्ता, बीएम चमोली, विशाल गुप्ता, प्रेम सिंह, अजय पराशर, अनिल बजाज, ओमवीर, पीयूष शर्मा, गुंजन मिश्रा, महेश, तरुण जैन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed