फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   No emphasis on tenant verification in election noise

चुनावी शोर में किराएदार सत्यापन हुआ गुम

Sat, 22 Jan 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
No emphasis on tenant verification in election noise
विधानसभा चुनाव में पुलिस-प्रशासन की ओर से संदिग्धों पर नजर रखने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन यह दावे धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। चुनावी शोर में किरायेदारों के सत्यापन का जोर कहीं गुम सा हो गया है। ऐसे में मकानों, पीजी और हॉस्टलों में बाहरी के साथ संदिग्ध लोग बिना सत्यापन के रह रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि ये लोग चुनाव में माहौल भी खराब कर सकते हैं। बावजूद इसके पुलिस की ओर से इस तरफ गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

चुनावी बिगुल बजते ही पुलिस और प्रशासन ने बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी है। सीमाओं पर हर आने-जाने वाले व्यक्ति की गहन चेकिंग की जा रही है। साथ ही वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है। वहीं, शहर के अंदर पुलिस ने सतर्कता कम कर दी है। चुनाव की तारीख घोषित नहीं होने से पहले पुलिस ने शहर से लेकर देहात में किराये पर रहने वाले लोगों के लिए सत्यापन अभियान चलाया था। ऐसे में किराये पर रहने वाले अपराधी प्रवृत्ति के लोग पुलिस के डर से शहर छोड़कर चले गए थे, लेकिन अब चुनावी शोर में पुलिस का ध्यान इस तरफ दूसरी तरफ हुआ तो ये लोग वापस शहर में आकर बिना सत्यापन के रहने लगे हैं।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि ये लोग शहर में रहकर चुनावी माहौल खराब कर सकते हैं। साथ ही मादक पदार्थों की बिक्री भी कर रहे हैं। शहर में कई ऐसे पीजी, हॉस्टल हैं, जिनमें बाहरी लोग रह रहे हैं, लेकिन ज्यादातर का सत्यापन नहीं हुआ है। ऐसे में ये लोग चुनाव पर असर डाल सकते हैं। बावजूद इसके पुलिस अधिकारी इस तरफ गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि संदिग्धों और अपराधियों को चिह्नित करने के लिए पुलिस को अभियान चलाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed