फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   No clue of missing student even after two days

दो दिन बाद भी छात्र का नहीं लगा पता, तलाश जारी

Tue, 01 Mar 2022 08:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 08:20 PM IST
विज्ञापन
No clue of missing student even after two days
गंगनहर में नागालैंड के छात्र की तलाश करती एसडीआरएफ व पुलिस। - फोटो : ROORKEE
नागालैंड के छात्र की तलाश के लिए एसडीआरफ और पुलिस की टीम ने गंगनहर में घंटों तक सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। परिजन भी गंगनहर में लगातार छात्र की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

नागालैंड के नितोई निवासी अनोखा पुत्र काकियो रुड़की के सेवंथ-डे स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ रहा था। रविवार देर शाम वह सोत मोहल्ले में एक होटल में खाना खाकर दोस्त के साथ नगर निगम पुल के पास गंगनहर किनारे नहा रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया था और वह गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था। तभी से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम छात्र की तलाश कर रही है। मंगलवार सुबह भी एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाकर छात्र की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच छात्र के परिजन भी गंगनहर किनारे मौजूद रहे। छात्र के न मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि छात्र की लगातार गंगनहर में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed