फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Nine teachers who arrived late for training were sent back

Roorkee News: प्रशिक्षण में देरी से पहुंचे नाै शिक्षक लौटाए

Tue, 03 Nov 2026 06:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Nine teachers who arrived late for training were sent back
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में चल रहे पांच दिवसीय सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान समय की पाबंदी को लेकर सख्ती बरती गई। माध्यमिक कक्षा 9 से 10 के कला एवं व्यायाम विषय के शिक्षकों के प्रशिक्षण में निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने वाले नौ शिक्षकों को प्राचार्य ने लौटा दिया। साथ ही देरी से पहुंचने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी संजीव जोशी को सूची भेजी गई है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि शिक्षकों की दक्षता और कार्यक्षमता बढ़ाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। ऐसे में प्रशिक्षण को गंभीरता से लेना और निर्धारित समय पर उपस्थित होना प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


इसी के कारण देरी से पहुंचने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में समय से नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों में शामिल प्रदीप कुमार, राउमावि रामनगर रुड़की, मोमीना बेगम, राउमावि रामनगर रुड़की, मीनाक्षी देवी, राउमावि लिब्बरहेड़ी नारसन, प्रियंका राउमावि महाराजपुर कला लक्सर, कल्पना, राउमावि चौली शाहबुदीनपुर भगवानपुर, दिनेश सिंह गुसाई, राउमावि किला मंगलौर नारसन, वंदना आर्य, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज इमलीखेड़ा, राजेंद्र सिंह, राउमावि सहदेवपुर, नवनीत कुमार, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज इमलीखेड़ा शामिल हैं। इस संबंध में सीईओ को भी संबंधित के खिलाफ सूची भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed