फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Nine people arrested for attack on procession

बवाल के बाद जलालपुर में तनाव, भारी पुलिस तैनात

Sun, 17 Apr 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Nine people arrested for attack on procession
भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पर हुए पथराव गां? - फोटो : ROORKEE
थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर में हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव के बाद हुए बवाल से गांव में तनाव बना हुआ है। तनाव को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। डीआईजी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 नामजद और 40 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही बलवा करने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसपी देहात और सीओ ने गांव में डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन

शनिवार की रात भगवानपुर के गांव डाडा जलालपुर में हनुमान जयंती की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान शोभायात्रा मस्जिद के सामने पहुंची तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने डीजे की आवाज कम करने की बात कही। इसे लेकर दोनों समुदाय के लोगों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि खुर्शेद के लड़कों ने घर की छत से पथराव शुरू कर दिया था। पथराव शुरू होते ही मामले ने बड़ा रूप ले लिया और जमकर बवाल हो गया। काफी देर तक गांव में पथराव होता रहा, जिससे दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, बवाल के दौरान भीड़ ने तीन बाइक और एक कार में आग लगा दी। उधर, बवाल की सूचना मिलते ही भगवानपुर समेत आसपास के कई थानों और कोतवाली का पुलिस फोर्स गांव पहुंचा और ग्रामीणों को शांत किया। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। बवाल की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। रात करीब तीन बजे जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बवाल के बाद पुलिस कार्रवाई के डर से कई लोगों ने घर छोड़ दिया है और अपनी रिश्तेदारी में शरण ले ली है। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि एक पक्ष के पवन कुमार की तहरीर पर खुर्शेद, शनवा, हुसैन, पैगाम, निवाजिश, हनीफ के लड़के, रियाज, अकरम के लड़के, रहीस, इसरार, मुस्तकीम दूधिया, सुक्कड़ और 40 अज्ञात के खिलाफ, मारपीट, बलवा, आगजनी, धार्मिक उन्माद फैलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही तौकीर, मुस्तकीम, लुकमान, सावेज, रहीश अहमद, तनवीर उर्फ बाबर, तस्कीर उर्फ छोटा, खुर्शीद और मोहतरीन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भज दिया है। उधर, रविवार की दोपहर डीआईजी करण सिंह नगन्याल ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डीआईजी ने कहा कि माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी ने यदि अफवाह फैलाई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों समुदाय के लोगों ने लगाए नारे
गांव में बवाल की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे गए और नारे लगाने शुरू कर दिए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी नारे लगाए। जिसे लेकर तनाव बढ़ गया। पुलिस ने किसी तरह दोनो पक्षों को समझाकर शांत किया। उधर, विहिप के जिला मंत्री शिव प्रकाश त्यागी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो विहिप की ओर से भगवानपुर थाने में हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा।
पाकिस्तान के नारे लगाने का आरोप
रविवार की सुबह भगवानपुर थाने में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग पहुंचे और एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल से मुलाकात की। आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने रात में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए थे। ग्रामीणों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि नारे लगाने के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया पर रखी जा रही है नजर
डाडा जलालपुर गांव में बवाल की आंच सोशल मीडिया पर भी दिख रही है। दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं। इसे लेकर पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है और लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। खुफिया विभाग व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी नजर रख रहा है। वहीं, डीआईजी करण सिंह नगन्याल ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट या फोटो डाली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये लोग हुए थे घायल
शिवकुमार, भंवर सिंह, जतिन कुमार, हिमांशु, शुभम सैनी, मनोज कुमार, अंशुल कुमार निवासी डाडा पट्टी व शुभम कश्यप निवासी डाडा जलालपुर, मनप्रीत, पंकज कुमार निवासी बहबलपुर, वाजिद अहमद, तनवीर निवासी डाडा जलालपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed