फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   NHM personnel strike heavily on patients

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल मरीजों पर भारी

Thu, 11 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Thu, 11 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
NHM personnel strike heavily on patients
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो

रुड़की। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से रुड़की सिविल अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसका सबसे अधिक असर सिविल अस्पताल की पैथोलॉजी सेवाएं और डीआईसी सेंटर पर पड़ रहा है। कार्यवाहक सीएमएस का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


रुड़की सिविल अस्पताल में 20 से अधिक एनएचएम कर्मी सेवारत हैं। इसमें से अधिकतर डीआईसी सेंटर और पैथोलाजी में कार्यरत हैं। यही कारण है कि दोनों स्थानों पर एनएचएम की हड़ताल का सबसे अधिक असर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बीते रोज भगवानपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य कैंप के कारण रुड़की सिविल अस्पताल के पैथोलाजी में ताला लगा रहा। यही नहीं अब पैथोलाजी का समय दोपहर डेढ़ बजे से घटाकर सुबह 11 बजे तक कर दिया गया है। ऐसे में देर से पहुंचने वाले मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उनका ब्लड सैंपल भी नहीं लिया जा रहा है। इसके अलावा विशेष बच्चों के उपचार के लिए सिविल अस्पताल में बना डीआईसी सेंटर भी ठप पड़ा है। कारण है कि इसमें अधिकतर कर्मचारी एनएचएम के तहत ही नियुक्त हैं। बुधवार को एक ओर जहां एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से सिविल अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित हुईं। वहीं दूसरी ओर रुड़की से बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मियों ने दून कूच किया। जहां एकत्रित होने के बाद उन्होंने सचिवालय का घेराव किया। गौरतलब है कि नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से एनएचएम कर्मी हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed