फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Never drive a vehicle on your own, minor girl students: Chouhan

कभी स्वयं वाहन न चलाएं नाबालिक छात्राएं: चौहान

Mon, 08 Aug 2022 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Never drive a vehicle on your own, minor girl students: Chouhan
नगर के श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में छात्राओं को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात के नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्राओं को यातायात में लाइसेंस, हेलमेट और इंश्योरेंस की उपयोगिता बताई गई।
विज्ञापन

सोमवार को कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एआरटीओ प्रवर्तन कुलवंत सिंह चौहान पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को सड़क पर चलते हुए नियमों का पालन करने की जानकारी दी। बताया कि वाहन लेकर सड़क पर चलते समय लाइसेंस, इंश्योरेंस, हेलमेट, वाहन के कागज होने अनिवार्य हैं। छात्राओं को सड़क पर चलते हुए यातायात के सभी नियमों की जानकारी होनी चाहिए। वहीं नाबालिग बच्चे कभी दुपहिया या चौपहिया वाहन लेकर न चलें।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को टोल फ्री 112 और 100 नंबर की जानकारी दी। बताया कि सड़क पर कोई हादसा होने पर तुरंत छात्राएं इनमें से किसी भी नंबर पर फोन कर जानकारी दे सकती हैं। समय पर दी गई उनकी जानकारी किसी की जान भी बचा सकती है। वहीं स्कूल प्रधानाचार्या भारती अग्रवाल ने छात्राओं को जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक लाइट और अन्य नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर सुरक्षा है तभी जीवन सुरक्षित है। इस मौके पर प्रवक्ता अनु शर्मा, मुन्नी देवी, बबीता त्यागी, स्मिता चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed