फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   NCC cadets learn to operate fire fighting equipment

Roorkee News: एनसीसी कैडेट्स ने चलाने सीखे अग्निशमन उपकरण

Sun, 30 Nov 2025 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets learn to operate fire fighting equipment
एनसीसी कैंप में अग्निशमन कर्मचारियों ने 400 से अधिक कैडेट्स को अग्निशमन उपकरण चलाने की ट्रेनिंग दी। कहा कि यदि कहीं पर आग लग जाए तो कैडेट्स कैसे जानमाल की रक्षा कर खुद को भी सुरक्षित रख सकते हैं। एलपीजी सिलिंडर में आग लगाकर उसे बुझाने की ट्रिक भी एनसीसी कैडेट्स को सिखाई गई।
विज्ञापन




आईआईटी परिसर में दसवीं बटालियन एनसीसी कैंप में रविवार को अग्निशमन कर्मचारी पहुंचे। वहां अग्निशमन कर्मचारी अतर सिंह राणा, मोहन सिंह नेगी, शंकर कुमार और रविंद्र सिंह आदि ने कैंप में आग बुझाने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कैंप में 400 से अधिक एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे। कैडेट्स को बताया गया कि वह समाज का एक अभिन्न अंग है और किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों में वह अहम भूमिका निभाकर राष्ट्र की संपत्ति और जनहानि के नुकसान को रोकने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। प्रशिक्षण ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यों में बढ़कर भाग लेकर एनसीसी कैडेट्स को और मजबूत बनना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed