फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Narsan Block Nyaya Panchayat Sports Mahakumbh-2025 begins

Roorkee News: नारसन ब्लॉक न्याय पंचायत खेल महाकुंभ-2025 का आगाज

Mon, 29 Dec 2025 04:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
Narsan Block Nyaya Panchayat Sports Mahakumbh-2025 begins
नारसन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले न्याय पंचायत खेल महाकुंभ-2025 का सोमवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता के दौरान न्याय पंचायत नारसन, मोहम्मदपुर जट्ट, मखदूमपुर, लिब्बरहेड़ी, लाठरदेवा हुण एवं गाधाेरोणा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-19 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन




युवा कल्याण विभाग, प्रांतीय रक्षक दल एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी नारसन शान ए करीम सिद्दीकी एवं ब्लॉक खेल समन्वय पवन राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी विधानसभा प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन


न्याय पंचायत लाठरदेवा हुण न्याय पंचायत में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ममता देवी के प्रतिनिधि जोगेंद्र सिंह एवं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हुण नारसन के प्रभारी प्रधानाचार्य संदीप वर्मा ने मां सरस्वती मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रतियोगिता के 600 मीटर बालिका वर्ग 14 की रेस का उद्घाटन झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंच का संचालन वीर सिंह किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में 600 मीटर में अभिजीत ने प्रथम, युद्धवीर ने दूसरा स्थान एवं तीसरा स्थान नवनीत ने प्राप्त किया। 600 मीटर बालिका वर्ग में वनिक पंवार ने प्रथम, खुशबू ने दूसरा एवं हिमानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

800 मीटर गर्ल्स में अलीशा ने प्रथम, दूसरा स्थान साक्षी एवं तीसरा स्थान आंचल ने प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग 60 मीटर में वर्णिका परमार ने प्रथम, दूसरा स्थान तरु चौधरी, तीसरा स्थान रोजी ने प्राप्त किया। 100 मीटर अंदर-19 बालक वर्ग में प्रियांशु ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान राजा एवं तीसरा स्थान गौरवनीत ने प्राप्त किया।




कबड्डी अंदर-14 बालिका वर्ग में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हुण ने प्रथम स्थान एवं दूसरा स्थान भारत सिंह इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में ठाठ सिंह, वीर सिंह, सौरभ राणा, संदीप सालार, सौरभ पवारसतीश पंवार, विवेक राठी, रविंद्र चौहान, दिनेश सिंह, मुकेश बगवाड़ी, अलका रानी, अनीता देवी, उस्मान, राकेश शर्मा, आलोक द्विवेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed