फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   narasn more enthusiasm in roorkee

नारसन से अधिक रुड़की में उत्साह

Sun, 03 Jan 2016 12:11 AM IST
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। तीसरे चरण के मतदान में नारसन ब्लाक की अपेक्षा रुड़की के मतदाताओं में अधिक उत्साह रहा। यही कारण रहा कि रुड़की में नारसन की अपेक्षा मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ता रहा। स्थिति यह रही कि शाम चार बजे तक नारसन में 72.60 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि रुड़की में 80.20 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार दोनों ही ब्लाकों में रात नौ बजे के बाद यह प्रतिशत रुड़की में 89 प्रतिशत और नारसन में 80 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन

रुड़की में समय से पहले बूथों पर कतार लग गई थी, जबकि ठंड के कारण नारसन में अपेक्षाकृत सुबह कम मतदाता ही बूथों पर पहुंचे थे। सुबह दस बजे तक चले मतदान के बाद नारसन में 15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि रुड़की में 18 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ करीब 12 बजे नारसन में 35 और रुड़की में 39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं दोपहर दो बजे के करीब नारसन में मतदान का ग्राफ 55 प्रतिशत रहा, जबकि रुड़की में 61 प्रतिशत मतदान रहा। चार बजे के करीब नारसन में 72 प्रतिशत और रुड़की में 80 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार तय समय पांच बजे के बाद भी रुड़की और नारसन ब्लाक के कई मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए लोगों की कतार लगी हुई थी। लोगों की भीड़ को देखते हुए अधिकारियों की ओर से रात नौ बजे के बाद तक मतदान की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed