फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Muslim society protest against Mahant Narasimhanand

महंत नरसिंहानंद के खिलाफ मुस्लिम समाज का प्रदर्शन

Sun, 11 Apr 2021 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Muslim society protest against Mahant Narasimhanand
कलियर में नरसिंहानंद का पुतला फूंकते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : ROORKEE
दरगाह साबिर पाक के बुलंद दरवाजे पर नायब सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही पीपल चौक पर पुतला फूंककर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद नायब तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को नायब सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोग दरगाह के बुलंद दरवाजे पर एकत्र हुए और महंत नरसिंहानंद के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद नायब तहसीलदार सुरेश पाल सैनी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। नायब सज्जादानशीन ने कहा कि नरसिंहानंद ने हजरत मुहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी कर मुस्लिम समाज की आस्था को ठेस पहुंचाई है। इस तरह के बयान से देश का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। समाज नरसिंहानंद के ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण बयान की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि मुसलमान सब कुछ बरदाश्त कर सकता है, लेकिन मुहम्मद की शान में गुस्ताखी नहीं। मौके पर हाफिज सऊद साबरी, डॉक्टर ईनाम साबिर, सफीक साबरी, सूफी इसरार साबरी, सलमान अहमद, नाजिम त्यागी, इस्तिकार अहमद, अकरम साबरी, परवेज मलिक, इसरार शरीफ, हाजी नौसाद इमरान, मुरसद, पप्पू, मुस्लिम, फुरकान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed