फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   municipal corporation's tean seized 50 kg polythin

50 किलो पॉलीथिन जब्त

Tue, 17 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 17 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
municipal corporation's tean seized 50 kg polythin
नगरनिगम की टीम एक दुकान से पालीथिन जब्त करते ह। - फोटो : amarujala
एनजीटी के आदेश पर नगर निगम ने मंगलवार को फिर शहर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। नगर आयुक्त की अगुवाई में टीम ने करीब 50 किलो पॉलीथिन जब्त कर सात प्रतिष्ठानों से 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

पॉलीथिन से गंगा और पर्यावरण को नुकसान को देखते हुए एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने सख्ती से पॉलीथिन बंदी के आदेश जारी किए हुए हैं। इसको लेकर निगम की ओर से लगातार पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की अपील भी की जा रही है। मंगलवार को फिर नगर आयुक्त गोपाल सिंह चौहान की अगुवाई में कर्मचारी फिर सड़क पर उतरे। इसकी शुरूआत चंद्रशेखर चौक से की गई। यहां पटियाला लस्सी कॉर्नर, दिल्ली छोले वाले और भारत स्वीट्स से भारी मात्रा में पॉलीथिन जब्त की गई। उसके बाद टीम आजादनगर व रामनगर क्षेत्र पहुंची। यहां से टीम ने अमर डेरी सहित दो प्रतिष्ठानों से पॉलीथिन जब्त की। अभियान के दौरान करीब 50 किलो पॉलीथिन जब्त कर सात प्रतिष्ठानों पर 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। टीम में सहायक नगर अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, अवर अभियंता प्रेम कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


नालों की सफाई का लिया जायजा
नगर आयुक्त गोपाल सिंह चौहान चौहान ने मंगलवार को शहर के नालों की सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मियों को तसल्ली से सफाई के निर्देश जारी किए। कहा गया कि समय से काम पूरा किया जाए। ताकि आने वाली बरसात में शहरवासियों को जलभराव का सामना न करना पड़े। उसके बाद टीम आदर्शनगर, रामनगर, मच्छी मोहल्ले में निरीक्षण करने पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed