फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Municipal corporation gave instructions to IITs

नगर निगम ने आईआईटी को दिए निर्देश

Thu, 05 Dec 2019 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation gave instructions to IITs
रुड़की गणेशपुर स्थित दयालबाग कालोनी में लोगों को कंपोस्ट खाद्य बनाने की जानकारी देते नगर निगम क? - फोटो : ROORKEE
अभी तक आईआईटी प्रशासन सालियर स्थित नगर निगम की जमीन में कूड़े का बिना पृथक्कीकरण किए और उसका खाद बनाए बिना ही डंप कर रहा था। इसे लेकर नगर निगम लगातार आपत्ति जता रहा था। इसके चलते बुधवार को आईआईटी के सैनेट्री इंस्पेक्टर ने अधीनस्थों के साथ नगर निगम में मुख्य नगर आयुक्त से मुलाकात की। इसमें मुख्य नगर आयुक्त ने आईआईटी के अधिकारियों को कूड़े की खाद बनाने के लिए निगम द्वारा प्रशिक्षण दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर निगम करीब चार माह से कूड़े का पृथक्कीकरण करने के बाद ही सालियर स्थित डंपिंग ग्राउंड में डाल रहा है। आईआईटी से निकलने वाला कूड़ा भी इसी मैदान में डाला जा रहा है। नगर निगम ने सालियर में गीले कूड़े के लिए गड्ढे खोदे हुए हैं। जबकि सूखे कूड़े को अलग करके एकत्रित किया जा रहा है। मगर आईआईटी इस मैदान में कूड़ा बिना पृथक्कीकरण करके डाल रहा था। इस पर मुख्य नगर आयुक्त ने आईआईटी प्रशासन को कूड़े के पृथक्कीकरण के बाद ही सालियर स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने को कहा था। इसी क्रम में बुधवार को आईआईटी के सैनेट्री इंस्पेक्टर ने अपनी टीम के साथ नगर निगम में मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा से मुलाकात की। इसमें मुख्य नगर अधिकारी ने कहा कि कूड़े को पृथक्कीकरण के बाद ही डंपिंग ग्राउंड में डाला जाएगा। मुख्य नगर आयुक्त ने आईआईटी के सेनेक्ट्री इंस्पेक्टर को आश्वासन दिया कि नगर निगम अपनी तरफ से कंपोस्ट बनाने की जानकारी आईआईटी के कर्मचारियों को देगा।
विज्ञापन

दयालबाग में कंपोस्ट बनाने की दी जानकारी
रुड़की। दयालबाग कॉलोनी में नगर निगम की ओर से गीले कूड़े कंपोस्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान नगर निगम के सेनेट्री इंस्पेक्टर मृदुल कुमार ने कॉलोनी वासियों को गीला कूड़ा अलग ड्रम में डालने का आह्वान किया। उन्होंने मोहल्लावासियों को बताया कि अपने घरों में कूड़े को दो अलग अलग डस्टबिन में रखें। उन्होंने बताया कि कंपोस्ट बनाने का काम एनजीओ की ओर से किया जाएगा। कंपोस्ट तैयार होने की बाद उससे बनी खाद को किसानों को दिया जाएगा। इस अवसर पर जेपी नागर, प्रेम सलूजा, विजय कुमार, मनोज, प्रीती, जीएस शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed