{"_id":"578e70664f1c1b197fc4b9e8","slug":"municipal-corporation-evacuated-residence-from-advocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने खाली कराया आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने खाली कराया आवास
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के एमएऩए पत्रकारों को मकान खाली कराने पर ब्रीफ करते हुए
- फोटो : amarujala
आवासों पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत मंगलवार को मकतूलपुरी में एक अधिवक्ता से आवास खाली कराया गया। निगम अधिकारियों के अनुसार वर्षों से उक्त आवास पर कब्जा चला आ रहा है, जिस पर कोर्ट से स्टे लिया गया था, लेकिन स्टे खत्म होते ही कब्जा हटा दिया गया।
विज्ञापन
नगर निगम के एमएनए गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को एक टीम मकतूलपुरी पहुंची, जहां अधिवक्ता अशोक कुमार का लंबे समय से कब्जा चला आ रहा है। इससे पहले नगर निगम की ओर से आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था जिस पर अधिवक्ता की ओर से स्टे हासिल किया गया था।
विज्ञापन
एमएनए गोपाल सिंह चौहान के अनुसार कोर्ट से स्टे खत्म होने के बाद आवास खाली कराने की कारवाई की गई। उन्होंने बताया कि ऐसे 14 लोग और हैं जिन्होंने कोर्ट से स्टे ले रखा है। उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर आवास खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन