{"_id":"6262be073c0926282a26d0a8","slug":"mp-nishank-reached-dada-jalalpur-villagers-complained-roorkee-news-drn409721140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पहुंचे सांसद निशंक, ग्रामीणों ने लगाई शिकायतों की झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव पहुंचे सांसद निशंक, ग्रामीणों ने लगाई शिकायतों की झड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक शुक्रवार को डाडा जलालपुर और डाडा पट्टी गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में हुए बवाल की घटना की सिलसिलेवार जानकारी ली। ग्रामीणों ने सांसद के सामने पुलिस के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लगा दी। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने और गांव के दो युवकों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसपर सांसद ने मौके पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी को बवाल के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के आदेश दिए। साथ ही युवकों के उत्पीड़न के मामले में पुलिसकर्मियों की जांच के भी निर्देश दिए।
गौरतलब है कि डाडा जलालपुर गांव में विगत शनिवार को हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर एक समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था। इसमें करीब 12 लोग घायल हो गए थे। यही नहीं पुलिस के पहुंचने के बाद भी कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने 12 नामजद और 40 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल के बीच भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं इस घटना को लेकर संतों में भी उबाल है। संतों ने एक धर्मगुरु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। इस घटना को लेकर स्वामी दिनेशानंद भारती ने भगवानपुर टोल प्लाजा पर हनुमान चालीसा का पाठ किया था। पुलिस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ चल रही है। इसी बीच शुक्रवार को सांसद रमेश पोखरियाल निशंक डाडा जलालपुर और डाडा पट्टी गांव पहुंचे।
ग्रामीणों ने शिकायत कर बताया कि सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। मस्जिद से एनाउंसमेंट करने वाले के खिलाफ न मुकदमा हुआ है और न ही गिरफ्तारी की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गांव के दो युवकों को बिना ठोस सबूत के उठाया और फिर उनका उत्पीड़न किया। हमले में घायल युवकों ने भी सांसद से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर सांसद निशंक ने कहा कि घटना का एक भी दोषी नहीं बचेगा। उन्होंने मौके पर मौजूद सीओ पंकज गैरोला से तत्काल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करने को कहा। साथ ही एनाउंसमेंट करने वाले की पहचान कर उसे भी गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। सांसद ने युवकों का उत्पीड़न किए जाने के मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सांसद ने बताया कि पूरे घटनाक्रम को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री और डीजीपी से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी श्यावीर सैनी, आदेश सैनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमन त्यागी, पूर्व दर्जाधारी शोभाराम प्रजापति, जितेंद्र, महावीर सैनी, सत्यपाल मास्टर, सुरेंद्र वर्मा, शिवकुमार, शुभम, भंवर सिंह, पंकज कुमार एवं कुलदीप आदि मौजूद रहे। उधर, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह भी गांव पहुंचे। उन्होंने एक समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने तोड़फोड़ से हुए नुकसान के बाबत बताया। महक सिंह ने ग्रामीणों का हर संभव सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया।