{"_id":"6845d01e51e7d0526c0762d1","slug":"mother-in-law-was-thrown-out-of-the-house-roorkee-news-c-5-1-drn1027-711301-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सास को घर से निकाला, ट्रेन से कटकर मरने की कही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सास को घर से निकाला, ट्रेन से कटकर मरने की कही बात
विज्ञापन
एक बुजुर्ग महिला की उसकी पुत्रवधु ने पिटाई कर दी। इसके बाद उसे धक्का देकर घर से निकाल दिया। यहीं नहीं बुजुर्ग सास से ट्रेन के नीचे कटकर मर जाने की बात भी कह दी। इससे दुखी बुजुर्ग महिला कोतवाली पहुंची और कार्रवाई की मांग की।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोडा गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्रवधु उसे आए दिन परेशान करती है। रविवार को महिला ने सास के साथ गाली-गलौज कर दी। जब सास ने इसका विरोध किया तो पुत्रवधु ने उसकी पिटाई कर दी। यहीं नहीं बुजुर्ग महिला को घर से निकाल दिया। यही नहीं उसे ट्रेन के नीचे आकर कटकर मर जाने की बात भी कह दी। इससे आहत सास कोतवाली पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।