फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mother dies of dengue two days after giving birth to baby girl

बच्ची को जन्म देने के बाद डेंगू से पीड़ित जननी की मौत

Wed, 20 Nov 2019 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mother dies of dengue two days after giving birth to baby girl
रुड़की। पनियाला निवासी विवाहिता ने बच्ची को जन्म देने के दो दिन बाद ही दम तोड़ दिया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। विवाहिता ने उस समय दम तोड़ा, जब उसे इलाज के लिए देहरादून से मेरठ ले जा रहे थे। पीड़ित परिवार ने गांव में लाकर शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पनियाला निवासी मांगा की शादी करीब डेढ़ साल पहले दीपा के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से गर्भवती दीपा को बुखार आ रहा था। जिसके चलते परिवार की ओर से महिला को देहरादून में भर्ती कराया गया था। जहां जांच में दीपा में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

रविवार की रात दीपा की ऑपरेशन से डिलीवरी कराई गई। दीपा ने एक बच्ची को जन्म दिया। मिली जानकारी के अनुसार दीपा की हालत डेंगू के कारण खराब होती चलती गई। वहीं मंगलवार को परिजन हालत में सुधार न होने पर दीपा को लेकर मेरठ जा रहे थे। इसी दौरान दीपा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव में लेकर आ गए और अंतिम संस्कार कर दिया गया। पनियाला निवासी जिला पंचायत सदस्य सपना वाल्मीकि ने बताया कि दीपा के परिजनों के अनुसार दीपा की प्लेटलेट्स बहुत कम रह गई थी। इस कारण उसकी डेंगू से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप नहीं लगाया तो अधिकारियों को घेरेंगे
इससे पहले भी गांव में डेंगू से मौत हुई हैं। अगर गांव में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाकर जांच नहीं की गई, तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
-सपना वाल्मीकि, जिला पंचायत सदस्य
मामला जानकारी में नहीं है, जांच करेंगे
यह मामला जानकारी में नहीं है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. सरोज नैथानी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed