फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mother and sons attacked with sharp weapons, serious

मां-बेटों पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर

Wed, 01 Dec 2021 11:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
Mother and sons attacked with sharp weapons, serious
कंपनी के पास मां-बेटों पर बाइक सवार एक दर्जन से अधिक युवकों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत 14 के खिलाफ एससीएसटी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली पुलिस को झबरेड़ा निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह 29 नवंबर को बंदाखेड़ी स्थित कंपनी आई थीं और अपने दो बेटों सूरज और सौरभ के साथ बाइक से घर जा रही थीं। इस बीच कंपनी के पास बाइक सवार दिशांत ने लापरवाही से बाइक दौड़ा दी। इसका बेटों ने विरोध किया तो दिशांत ने फोन कर अपने दोस्तों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि कार और बाइकों से दिशांत के दोस्त धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सूरज और सौरभ पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने घायल बेटों व खुद का अस्पताल में उपचार करवाया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दिशांत, रूप चौधरी, तुषार और लक्की निवासी अमरपुर, थाना भगवानपुर और 10 अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed