फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   More objections came on the last day, hearing from today

अंतिम तिथि को आपत्तियां जमा कराई, आज से होगी एक-एक पर सुनवाई

Mon, 05 Jul 2021 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
More objections came on the last day, hearing from today
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रकाशित अनंतिम वोटर लिस्ट की खामियों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराने का काम पूरा हो गया है। आपत्तियों के निपटारे के बाद 23 जुलाई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इस दौरान विभिन्न ब्लॉकों में पांच हजार से अधिक आपत्तियां दर्ज कराई गईं। इन पर तहसीलों में मंगलवार से सुनवाई होगी। वहीं, आखिरी दिन लोगों ने बड़ी संख्या में ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर अपने दावे और आपत्तियों से संबंधित फार्म जमा करवाए।
विज्ञापन

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। हाल ही में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने पांडुलिपि से वोटर लिस्ट तैयार कर उसे प्रकाशित करवाया था। 28 जून को ये वोटर लिस्ट ग्राम पंचायतों में लोगों के देखने के लिए चस्पा कराई गई थी। साथ ही हर ग्राम पंचायत में वोटर लिस्ट पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए फार्म भी रखवाए गए थे। लोगों ने पहले दिन से ही वोटर लिस्ट में नाम, पता और अन्य त्रुटियों को लेकर आपत्तियां करनी शुरू कर दी थीं। सोमवार को दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए आखिरी दिन था। इसलिए सुबह से ही ब्लॉक कार्यालय में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोग अपने-अपने गांव की वोटर लिस्ट में गलतियों की शिकायत लेकर पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

ये सिलसिला शाम करीब सात बजे तक चला। रुड़की ब्लॉक में सोमवार को 300 से अधिक आपत्तियां आईं। वहीं, 28 जून से अब तक करीब दो हजार आपत्तियां दर्ज हुई हैं। लक्सर ब्लॉक में भी दो हजार से अधिक आपत्तियां आई हैं। लक्सर विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरुण गैरोला ने बताया कि लक्सर में लगभग 2008 लोगों ने सूची पर आपत्ति की है। खानपुर के एडीओ पंचायत नंदलाल ने बताया कि अब तक लगभग दो सौ आपत्तियां आई हैं। उधर, रुड़की ब्लॉक के एडीओ पंचायत बिजेंद्र सैनी ने बताया कि अब 12 जुलाई तक इन दावों और आपत्तियों को जांचने के बाद निपटारा किया जाएगा। रुड़की तहसील में यह काम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की देखरेख में होगा। 13 से 22 जुलाई तक दोबारा पांडुलिपि से मिलान कर अंतिम वोटर लिस्ट बनाई जाएगी। इसके बाद 23 जुलाई को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed