फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   molested a girl at the tip of a gun by entering the house

घर में घुसकर तमंचे की नोक पर युवती से दुराचार

Thu, 19 May 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
molested a girl at the tip of a gun by entering the house
घर में अकेली युवती के साथ तमंचे की नोक पर आरोपी ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। ग्रामीणों ने युवती का युवक के साथ निकाह करा दिया लेकिन आरोपी दहेज में बाइक व नकदी की मांग करने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी युवक समेत आठ पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 13 अप्रैल को उसकी मां और पिता ऋषिकेश एम्स में दवा लेने गए थे। देर रात तक नहीं लौटे। वह अपने भाई-बहनों के साथ घर पर मौजूद थी और बरामदे में सोई हुई थी। इस दौरान गांव का एक युवक उनके घर में घुस आया। आरोपी ने तमंचे के बल पर आतंकित कर उसके साथ दुराचार किया। जब उसने घटना की बाबत अपने परिजनों को बताया तो समाज के लोगों ने प्रस्ताव रखा कि दोनों का निकाह कर दिया जाए।
विज्ञापन

16 मई को कुछ लोगों की मौजूदगी में निकाह कर दिया गया। 17 मई को शादी को पंजीकृत कराने के लिए जब तैयारी होने लगी तो आरोपियों ने मांग रखी कि उन्हें पांच लाख नकद और बाइक दहेज में चाहिए, नहीं तो वह निकाह का पंजीकरण नहीं कराएंगे। इसके बाद सभी लोग आरोपियों को समझाने लगे, लेकिन आरोपी नहीं माने। आरोपियों ने उसके परिजनों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत आठ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed