{"_id":"5908c0114f1c1bcc34442bdd","slug":"modi-s-arrival-trial-zero-zone-making-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के आगमन का ट्रायल, जीरो जोन बना हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के आगमन का ट्रायल, जीरो जोन बना हाईवे
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Tue, 02 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पतंजलि योगपीठ में आगमन को लेकर मंगलवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियों को अंतिम रुप दिया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पूरे कार्यक्रम का ट्रायल किया गया। जिसमें रुड़की-हरिद्वार मार्ग को वीआईपी जीरो जोन बनाया गया। साथ ही दिल्ली आदि की ओर से आने वाले वाहनों विभिन्न मार्गों से डायवर्ट किया गया। जिससे लोगों ने भारी फजीहत झेली। स्कूली बसें भी जाम में फंसी।
बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की पतंजलि योगपीठ में आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रुड़की से लेकर हरिद्वार तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा कड़ा घेरा बनाया गया है। मोंटफोर्ट या फिर कोर में हेलीकाप्टर उतारे जाने की योजना है। इसके बाद मोटर मार्ग से पीएम मोदी पतंजलि योगपीठ पहुंचेंगे। बुधवार को पुलिस और दिल्ली से आई एसपीजी एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पीएम मोदी जी के आगमन का ट्रायल करके देखा गया। इस दौरान पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी वर्दी और सादे लिबास में तैनात नजर आए। हेलीकॉप्टर लैडिंग का भी ट्रायल किया गया। रुड़की से बहादराबाद तक के पूरे मार्ग को जीरो जोन बनाया गया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे यह ट्रायल किया गया। इसके लिए सभी भारी और लोडेड वाहनों को बिझौली बाईपास पर रोका गया। इसके बाद मिल्ट्री चौराहे से दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को गणेशपुर पुल से रामनगर चौक ,भगवानपुर से बाईपास मार्ग से बहादराबाद होते हुए हरिद्वार भेजा गया। दुपहिया और हल्के चौपहिया वाहनों को नहर पटरी मार्ग से हरिद्वार भेजा गया। हरिद्वार रोड को वीआईपी जोन बनाए जाने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नये रुट प्लान के कारण कई जगहों पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। स्कूली बसें भी कई जगह पर फंसी। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल के तौर पर किया गया डायवर्जन पूरी तरह से सफल रहा।
जीरो जोन बनाए जाने से अभिभावक परेशान
रुड़की से बहादराबाद के बीच में कई पब्लिक स्कूल हैं। उनकी बसें भी चलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के कारण रुड़की से बहादराबाद तक के मार्ग को जीरो जोन बनाया गया है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों की ओर से छुट्टी नहंी की गई है। ऐसे में यदि कार्यक्रम में विलंब हुआ तो बच्चों को स्कूलों में ही रहना पड़ेगा। अभिभावकों का कहना है कि ऐसे में स्कूल प्रशासन को छुट्टी कर देनी चाहिए थी, ताकि बच्चों को कोई परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
दिन ढलते ही चला चेकिंग अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन को देखते हुए तमाम चौराहों और चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने शहर के तमाम होटल और लॉज में भी चेकिंग की। वहां रह रहे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई। रोडवेज बसों और रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग की गई।