{"_id":"5d4722f68ebc3e6ce70aa3a9","slug":"mobile-robber-mobile-recovered-from-passenger-in-train-roorkee-news-drn315312769","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में यात्री से मोबाइल लूटने वाला दबोचा,मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में यात्री से मोबाइल लूटने वाला दबोचा,मोबाइल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में सहारनपुर के यात्री से मोबाइल लूट के मामले में जीआरपी ने रविवार को आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट का मोबाइल भी बरामद किया है। जीआरपी ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।
एक अगस्त की देर रात चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस लक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची थी। ट्रेन में सहारनपुर क्षेत्र के गांव नागल भलस्वा निवासी निशांत भी सफर कर रहे थे। इसी बीच किसी ने उनका मोबाइल लूट लिया। जब तक वह शोर मचाते, युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। उन्होंने सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मय फोर्स के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया। खुलासे के लिए जीआरपी रुड़की चौकी प्रभारी अमित कुमार को लगाया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को मोबाइल की लोकेशन रुड़की रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी के पास मिली। तत्काल जीआरपी मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस देख वहां मौजूद एक युवक भागने लगा, लेकिन जीआरपी ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से लूटा गया मोबाइल मिला। आरोपी की पहचान शुभम गुप्ता निवासी अग्रवाल कालोनी गली नंबर छह के रूप में हुई।