फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   MLA's son's ruckus over removing plaque from hand pump

हैंडपंप से नाम पट्टिका हटाने पर विधायक पुत्र का हंगामा

Thu, 19 Aug 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
MLA's son's ruckus over removing plaque from hand pump
इकबालपुर पुलिस चौकी में विधायक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने को लेकर जमा भीड़। - फोटो : ROORKEE
झबरेड़ा। बेहड़ेकी सैदाबाद गांव में हैंडपंप से नाम पट्टिका हटाने से नाराज भगवानपुर विधायक ममता राकेश के बेटे ने जमकर हंगामा किया। विधायक के बेटे की ग्रामीणों से नोकझोंक हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया। मामला बढ़ने की सूचना मिलते ही विधायक भी पहुंचीं और ग्रामीणों से वार्ता की।
विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ेकी स्थित एक आश्रम में कुछ दिन पहले एक हैंडपंप लगाया गया था। हैंडपंप पर कार्यदायी संस्था और क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश के नाम की पट्टिका लगाई गई थी, लेकिन किसी ने यह पट्टिका हटा दी। इसकी सूचना किसी ग्रामीण ने विधायक के बेटे अभिषेक राकेश को दी। वह अपने साथियों के साथ गांव पहुंचे और जानकारी ली। पट्टिका हटाने से नाराज विधायक बेटे ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि विधायक के बेटे ने कुछ ग्रामीणों के साथ अभद्रता कर दी, जिससे ग्रामीण भड़क गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया। साथ ही सभी को इकबालपुर पुलिस चौकी बुलाया। यहां ग्रामीण और विधायक के बेटे ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। देखते ही देखते पुलिस चौकी के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि भीड़ में शामिल लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं, सूचना मिलते ही विधायक ममता राकेश भी पुलिस चौकी पर पहुंचीं और ग्रामीणों से वार्ता की। इसके बाद मामला निपट गया। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed