{"_id":"5ffdde188ebc3e2f811083a5","slug":"mla-mamta-rakesh-stopped-road-construction-in-khajuri-village-roorkee-news-drn36753727","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजूरी गांव में विधायक ममता राकेश ने रुकवाया सड़क निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजूरी गांव में विधायक ममता राकेश ने रुकवाया सड़क निर्माण
विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के खजूरी गांव में सड़क के निर्माण को रुकवाने के दौरान एसडीएम से वार्ता करती विध?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के खजूरी गांव में विधायक ममता राकेश के सड़क निर्माण का काम रुकवाने पर भाजपा और कांग्रेस नेता समर्थक आमने सामने आ गए। इसी बीच भाजपा नेता सुबोध राकेश ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण रोकने की निंदा की। स्थिति तनावपूर्ण होते देख मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम ने दोनों पक्षों के कागजात तलब किए हैं। भाजपा नेता सुबोध राकेश और भगवानपुर विधायक ममता राकेश के आमने सामने होने पर क्षेत्र में यह मामला अचानक राजनीतिक सुर्खियों में आ गया है।
इकबालपुर-झबरेड़ा मार्ग से खजूरी गांव को जोड़ने वाला रास्ता कई साल से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इसकी मरम्मत के लिए योजना आयोग के सदस्य सुबोध राकेश और योगेश त्यागी ने नवंबर में जिला पंचायत के सहयोग से 40 लाख का बजट पास करवाया था। इस मार्ग का लगभग 12 दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने शिलान्यास भी किया था। मंगलवार को सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ तो क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश ने अपने समर्थकों के साथ सड़क निर्माण कार्य मौके पर आकर रुकवा दिया। इसकी सूचना जब भाजपाइयों को लगी तो भाजपा नेता सुबोध राकेश, सुशील चेयरमैन भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। इससे दोनों पक्षों के समर्थकों में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इसी बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर एसडीएम व पुलिस बल पहुंच गया। सुबोध राकेश ने बताया है कि खजूरी की सड़क कई साल से क्षतिग्रस्त पड़ी थी। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने जिला योजना आयोग व जिला पंचायत के सहयोग से सड़क पर निर्माण कार्य शुरू कराया था, लेकिन कांग्रेस विधायक को विकास कार्य की बजाय राजनीति ज्यादा पसंद है। कई साल से विधायक होते हुए भी वह टूटी सड़क पहले क्यों नहीं बनवा पाई। वहीं कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने कहा कि यह सड़क उन्होंने गन्ना विकास परिषद से पास करवा रखी है। इसलिए सड़क निर्माण कार्य रुकवाया गया है।
जिसका टेंडर पहले होगा, वही करेगा निर्माण
एसडीएम भगवानपुर संतोष पांडेय ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी। उन्होंने दोनों पक्षों को कार्यालय में सड़क निर्माण संबंधी कागजात लेकर बुलाया है। एसडीएम ने कहा है कि जिस पक्ष का कार्य टेंडर पहले का पाया जाएगा। वही इस सड़क का निर्माण कार्य करेगा।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने दिखाई फुर्ती
झबरेड़ा थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार को जब इस मामले का पता चला तो खजूरी गांव की स्थिति को देखते हुए वह पुलिस बल लेकर तुरंत मौके पर पहुंच गए। क्योंकि खजूरी गांव में छोटी बात को लेकर पूर्व में भी कई बार बड़े विवाद हो चुके हैं। गांव के भाजपा व कांग्रेस पक्ष के समर्थकों को समझा बुझाकर पुलिस ने वापस भेज दिया। मौके पर शाम तक पुलिस बल तैनात रहा।