विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कलियर में नई गंगनहर पर बन रहे निर्माणाधीन स्टील गार्डर पुल के निरीक्षण में कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
पिरान कलियर में नई गंगनहर पर करीब एक साल से स्टील गार्डर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पुरानी गंगनहर पर बने नए पुल पर भी भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में लोगों को भारी वाहनों को पांच किलोमीटर घूमकर दूसरी ओर आना जाना पड़ रहा है। हालांकि विधायक हाजी फुरकान अहमद ने विधायक निधि से पुरानी गंगनहर पर पुराने पुल पर लोहे का बैरियर लगाकर छोटे वाहनों के लिए खुलवा दिया था लेकिन निर्माणाधीन पुल पर धीमी गति से चलने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध हैं। इस परेशानी को देखते हुए विधायक फुरकान अहमद ने निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को पुल का निर्माण जल्द पूरा करने निर्देश दिए। इस मौके पर नाजिम त्यागी, इस्तिकार अली, अमजद मलिक, इसरार शरीफ, मोबीन अल्वी आदि मौजूद रहे।