{"_id":"68d54689be61f1046904f585","slug":"missing-teenager-found-from-banbhulpura-roorkee-news-c-5-1-drn1027-796868-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लापता किशोर बनभूलपुरा से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लापता किशोर बनभूलपुरा से मिला
सार
लक्सर के बाड़ीटीप गांव निवासी एक 14 वर्षीय किशोर बिना बताए हल्द्वानी स्थित दोस्त से मिलने घर से निकल गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने उसे बनभूलपुरा से सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
विस्तार
एक किशोर परिजनों को बिना बताए हल्द्वानी में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने के लिए घर से निकल गया। किशोर से संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने किशोर को बनभूलपुरा से सकुशल तलाश कर लिया।
लक्सर कोतवाली के बाड़ीटीप गांव निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र 23 सितंबर को परिजनों को बिना कुछ बताए अचानक घर से चला गया था। देर शाम तक उसके नहीं लौटने पर परिजन ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला।
काफी प्रयास के बावजूद उससे संपर्क नहीं होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। किशोर के लापता होने की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने किशोर की लोकेशन की जानकारी निकालने के साथ ही अन्य थानों से भी संपर्क किया। इस दौरान किशोर को नैनीताल के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से तलाश कर लिया गया।
विज्ञापन
कांस्टेबल वीरेंद्र बनोला और विनय थपलियाल उसे बरामद कर वापस लेकर आए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह हल्द्वानी में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने के लिए घर से निकला था। इस दौरान भटककर वह बनभूलपुरा पहुंच गया। किशोर को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।