फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Missing man body recovered in roorkee

लापता युवक का शव बरामद, हत्या का आरोप

Sat, 07 May 2022 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Missing man body recovered in roorkee
एक सप्ताह पहले घर से लापता हुए युवक का शव आसफनगर झाल से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कलियर थाना क्षेत्र के गांव इमलीखेड़ा निवासी सुमित 26 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था। सुमित के भाई ने कलियर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से युवक की तलाश कर रही थी। शुक्रवार देर शाम लोगों ने एक शव आसफनगर झाल में देखा और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराई। साथ ही सुमित के परिजनों को भी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कर ली। वहीं, परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में अब तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed