{"_id":"58c18c7d4f1c1bd87edc47cd","slug":"missing-engineer-missing-from-kin","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों से माफी मांग इंजीनियर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों से माफी मांग इंजीनियर लापता
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Thu, 09 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरीदाबाद से दोस्त के पास रुड़की आया एक इंजीनियर लापता हो गया है। इससे पहले उसने घर पर भाई को फोन कर परिजनों से माफी भी मांगी, उसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव अमानउल्लाहपुर उर्फ गढ़वाला बिजनौर निवासी शुभम (23) फरीदाबाद स्थित किसी निजी कंपनी में इंजीनियर है। परिजनों से बातचीत में उसने छह मार्च को किसी दोस्त के यहां रुड़की आने की बात कही थी। इस दौरान रुड़की से उसने अपने भाई सत्यम सिंह को फोन भी किया था, जिसमें उसने परिजनों से माफ करने की बात कही थी। उसके बाद से उसका मोबाइल लगातार स्विच आफ आ रहा है। परेशान परिजन उसकी तलाश में जगह-जगह भटक रहे हैं। रुड़की पहुंचे परिजनों ने मामले की तहरीर गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी है। पिता नेपाल सिंह का कहना है कि गणेशपुर निवासी राजेश के यहां शुभम अक्सर आता जाता था। छह मार्च को भी दोस्त के पास रुड़की जाने की बात कहकर गया था। उसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता इंजीनियर की तलाश शुरू कर दी है।