फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Miscreants attacked factory worker with knife and snatched his mobile

Roorkee News: चाकू से हमला कर बदमाशों ने फैक्टरीकर्मी से छीना मोबाइल

Sat, 21 Jun 2025 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Miscreants attacked factory worker with knife and snatched his mobile
मंगलौर। फैक्टरी से बाहर खाना खाने गए एक कर्मचारी मोहित पर नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। बाइक सवार बदमाश हमला कर मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। हमले में कर्मचारी घायल हो गया। शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि यूपी के बाबूगढ़ हापुड़ निवासी मोहित कुमार मखदुमपुर स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता है। 13 जून की शाम को वह फैक्टरी से बाहर खाना खाने गया। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि बाइक पर सवार होकर चार नकाबपोश बदमाश आए और चाकू की नोक पर उसे रोक लिया। इस दौरान बदमाशों ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मोबाइल छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed