फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Half-yearly examinations will begin on October 27 and continue until November 5

Roorkee News: 27 अक्तूबर से होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, पांच नवंबर तक चलेगी

Thu, 22 Oct 2026 06:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Half-yearly examinations will begin on October 27 and continue until November 5
राजकीय माध्यमिक और राजकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 27 अक्तूबर से परीक्षाएं शुरू होंगी जो पांच नवंबर तक चलेंगी। परीक्षा कार्यक्रम के तहत कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों के विषयवार प्रश्नपत्रों और परीक्षा की पालियों का निर्धारण किया गया है। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी जबकि कक्षा छह, सात और आठ के लिए भी अलग समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 27 अक्तूबर को हिंदी, कला, पंजाबी, बंगाली, उर्दू और संगीत सहित विभिन्न विषयों की परीक्षाएं होंगी। 28 अक्तूबर को गणित, सामाजिक विज्ञान, संगीत, इतिहास और व्यावसायिक शिक्षा विषय की परीक्षा होनी है। 30 अक्तूबर को विज्ञान, संस्कृत, कला, वाणिज्य, कृषि और व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े विषयों की परीक्षा होगी। 31 अक्तूबर को अंग्रेजी, गणित, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान और शिक्षाशास्त्र के पेपर होंगे।
विज्ञापन

दो नवंबर को सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और कृषि से संबंधित विषयों की परीक्षा होगी। तीन नवंबर को अंग्रेजी के साथ समाजशास्त्र, लेखाशास्त्र और जीव विज्ञान समेत अन्य विषयों के प्रश्नपत्र निर्धारित हैं। चार नवंबर को अंग्रेजी, कृषि अभियांत्रिकी और पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान की परीक्षा होगी। पांच नवंबर को भौतिक विज्ञान, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान, कृषि जंतु विज्ञान और अर्थशास्त्र के पेपर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी पत्र के अनुसार, कक्षा नौ से 12 तक पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर एक से शाम चार बजे तक चलेगी। कक्षा छह से आठ तक पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर एक से 3:30 बजे तक होगी। वैकल्पिक विषयों के प्रश्नपत्र एससीईआरटी से प्राप्त नहीं होने पर विद्यालय निर्धारित तिथि के अनुसार परीक्षा संपन्न कराएंगे। वहीं, प्रयोगात्मक परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन की तिथियां विद्यालय अपने स्तर से तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed