फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Minor girl found at Haridwar station

Roorkee News: हरिद्वार स्टेशन पर मिलीं नाबालिग

Mon, 05 Oct 2026 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Minor girl found at Haridwar station
गंगनहर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तीन अक्तूबर को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 14 और 15 वर्षीय बेटियां एक अक्तूबर को बिना बताए घर से चली गई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने किशोरियों की तलाश के लिए अभियान चलाया। टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों को अलर्ट किया। पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर किशोरियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से दोनों किशोरियों के हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सकुशल ढूंढ लिया। पूछताछ में किशोरियों ने पुलिस को बताया कि वह घर से नाराज होकर चली गईं थीं और ऋषिकेश जाने की तैयारी में थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed