फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   mining mafia underground after state government's strictness on illigal mining

सरकार सख्त, खनन माफिया हुआ भूमिगत

Thu, 31 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 31 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
mining mafia underground after state government's strictness on illigal mining
पुलिस और प्रशासन ने रेत-बजरी के कई ट्रक पकड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाने के राज्यपाल के आदेश के बाद अब जहां एक ओर खनन माफिया भूमिगत होने लगा है, वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय दिखाई देने लगे हैं। हालांकि अभी भी प्रशासनिक कार्रवाई महज सड़कों तक ही सीमित है। नदियों में किए गए अवैध खनन और स्टोन क्रशर पर जमा किए गए स्टाक तथा पट्टों की आड़ में हुए अवैध खनन की जांच अभी बाकी है। 

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पर्दे के पीछे अवैध खनन को शह देने वालों ने खनन माफिया को सतर्क कर दिया है कि अब सामने आए तो उनके खिलाफ कार्रवाई करना मजबूरी होगा। जिसके चलते अधिकांश जगहों पर खनन माफिया भूमिगत होते नजर आ रहे हैं। हालांकि सुल्तानपुर क्षेत्र में अभी भी दो पट्टों पर खनन चल रहा है। इस क्षेत्र में अधिकारी सड़क पर आकर तो वाहनों को पकड़ रहे हैं, लेकिन मौके पर जाकर पट्टों की जांच नहीं की जा रही है। बृहस्पतिवार को बुग्गावाला क्षेत्र में भी अवैध खनन की रफ्तार थमी दिखाई दी। रुड़की, लक्सर और बुग्गावाला में पुलिस और प्रशासन की टीमों ने खनन से भरे 29 वाहनों को सीज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े 12 वाहन 
बुग्गावाला। तहसीलदार चित्र कुमार त्यागी ने बृहस्पतिवार की सुबह बुग्गावाला क्षेत्र की नदियों का निरीक्षण किया। साथ ही स्टोन क्रशर संचालकों को भी सख्त चेतावनी दी। वहीं बुग्गावाला पुलिस ने बिहारीगढ़ कलियर मार्ग पर खनन सामग्री से भरे 12 वाहनों को सीज कर दिया। आखिरकार राज्यपाल के आदेश के बाद बुग्गावाला में अवैध खनन पर नकेल कसती दिखाई दे रही है। बृहस्पतिवार को सभी नदियों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं तहसीलदार चित्रकुमार त्यागी ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस की ओर से भी सख्ती बरती गई। इस दौरान पुलिस ने बंजारेवाला शाहीदवाला ग्रंट के समीप लगे स्टोन क्रशरों से ले जाये जा रहे खनन सामग्री से भरे वाहनों को पकड़ा। जिन्हें ओवरलोड में सीज किया गया। थाना प्रभारी भगवान मेहर ने बताया कि  12 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने पकड़े दो वाहन, सीज 
रुड़की। राजस्व की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर में खनन से भरे वाहनों की चेकिंग की। नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम ने एक वाहन को नगला चीना के पास से तथा दूसरे वाहन को नगर क्षेत्र से पकड़ा है। दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। 

15 वाहनों को किया जब्त
लक्सर। बुधवार रात पुलिस व प्रशासन की टीमों ने अवैध खनन के खिलाफ  कार्रवाई की जिसमें करीब डेढ़ दर्जन वाहनों को सीज किया गया है। लक्सर बाजार चौकी पुलिस ने उपनिरीक्षक डीएस रावत की अगुवाई में खनन से भरी पांच ट्रैक्टर ट्राली व दो ट्रकों को पकड़ा है जिसमें से पांच ट्रैक्टर ट्राली व एक ट्रक को कागज न होने के कारण अवैध खनन में सीज किया गया है जबकि एक अन्य ट्रक को ओवरलोड में सीज किया गया है। इसके अलावा एसडीएम किशन सिंह नेगी तहसीलदार प्रकाश शाह आदि ने भी वाहनों की धरपकड़ की। तहसील प्रशासन की टीम ने कुल आठ वाहनों को पकड़ा है जिसमें से सात ट्रक व एक ट्रैक्टर ट्राली है। 


आखिर क्यों नहीं हो रही पट्टों की जांच 
सुल्तानपुर। क्षेत्र के रामपुर रायघटी में शासन की ओर से आवंटित किए खनन के पट्टे विवादों में हैं। लोग समय-समय पर पट्टों की आड़ में नदियों में खनन किए जाने के आरोप लगाते रहे हैं। हकीकत इससे बहुत अलग है भी नहीं। यहां हर रोज 150-200 वाहनों से खनन किया जा रहा है। यहां तक खनन पट्टाधारकों की ओर से प्रशासन की अनुमति के बिना गंगा की बीच धारा में ह्यूम पाइप डालकर रास्ते का निर्माण भी कर लिया है। इनमें से एक रास्ते के निर्माण के दौरान यहां मजदूरी कर रहे दसवीं के एक छात्र की गंगा में बहने से मौत भी हो चुकी है। तब से न तो इस रास्ते की जांच हो सकी और न ही खनन के पट्टे को लेकर कोई जांच पड़ताल की जा रही है। एसडीएम किशन सिंह नेगी का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। किसी को अवैध खनन की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed