फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Millions of rupees missing from home found under bed

घर से लाखों गायब, बेड के नीचे से बरामद

Mon, 13 Jul 2020 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Millions of rupees missing from home found under bed
रुड़की। घर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग ने लाखों रुपये की नगदी चोरी होने की सूचना पुलिस को दी तो अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी तो बुजुर्ग ने चाबी बनाने वाले पर चोरी का शक जताया। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो रकम बेड के नीचे रखा हुआ मिला।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित दयाल बाग कॉलोनी में बुजुर्ग बलवीर सिंह का घर है। वह अकेले ही रहते हैं। सोमवार को उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि घर से दो लाख बीस हजार रुपये की नगदी चोरी हो गई है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने मौके पर पुलिस टीम को भेजकर जांच करने के निर्देश दिए। एसआई प्रमोद कुमार समेत सिपाही संदीप यादव, लाल सिंह और देवेश बुजुर्ग के घर पहुंचे। बुजुर्ग ने बताया कि रविवार को उन्होंने घर पर एक चाबी बनाने वाले को बुलाकर चाबी बनवाई थी। इसके बाद उन्होंने घर में रखी रकम देखी तो वह गायब थी। इस पर पुलिस ने शहर में चाबी बनाने वालों से पूछताछ की, लेकिन पता नहीं चला। इस बीच पुलिस ने घर की तलाशी ली तो डबल बेड के नीचे नगदी पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इस पर बुजुर्ग ने पुलिस को धन्यवाद किया। वहीं, पुलिस के कार्यशैली पर पुलिस अधिकारियों ने इंस्पेक्टर और पुलिस टीम की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed