{"_id":"587517d24f1c1b1629ba9b39","slug":"millions-of-houses-broken-into-and-theft-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान ताला तोड़कर लाखों की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान ताला तोड़कर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोरियों की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर आए दिन एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने एक और बंद घर को अपना निशाना बनाया है। घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली । घटना के समय दंपति दवाई लेने के लिए मुरादाबाद गया हुआ था। पुलिस ने अभी चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। लेकिन मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप शिव विहार कालोनी में डबल मंदिर के पास से विनोद कुमार का मकान है। विनोद कुमार रेलवे में टीटी हैं। उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा है। रविवार को घर का ताला लगाकर वह अपनी पत्नी के साथ चिकित्सक को दिखाने के लिए मुरादाबाद गए थे। सोमवार रात को जब वह वापस लौटे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा उखड़ा पड़ा था। कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखी सोने की अंगूठी, चेन आदि सोने के आभूषण गायब थे। साथ ही पांच हजार रुपये की नकदी भी चोरी हो चुकी थी। यह देखकर दंपति परेशान हो गया। उन्होंने तत्काल गंगनहर कोतवाली पुलिस को चोरी की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घटना के संबंध में विनोद कुमार के भाई राजेश कुमार ने तहरीर दी है।
तीन नलकूपों से हजारों के उपकरण चोरी
पिरान चोरों ने तीन नलकूपों से हजारों रुपये के उपकरण चोरी कर लिए है। पीड़ित किसानों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
मेहवड़कला गांव निवासी सुलोचंद, भारत और अक्षय के खेतों से नलकूप के स्टार्टर, केबिल, फ्यूज आदि सहित काफी सामान चोरी कर लिया है। चोरी की जानकारी मंगलवार को सुबह उस समय हुई जब यह किसान प्रतिदिन की तरह से अपने खेतों पर गए। तीनों किसानों ने नलकूप से उपकरण चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीें किया है।
पुलिस की व्यस्तता का लाभ उठा रहे बदमाश
आचार संहिता लगने के साथ ही पुलिस की व्यस्तता बढ़ गई है। पुलिस की इस व्यस्तता का लाभ बदमाश जमकर उठा रहे हैं। जिसके चलते चेन लूट और बंद मकानों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है।
बदमाशों ने एक सप्ताह पूर्व गणेशपुर पुल के समीप नहर पटरी से जा रही एक महिला से सोने की चेन लूट ली थी। लूट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। दो दिन पहले आदर्श नगर निवासी विकास भारद्वाज के घर बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए थे। इसी तरह से चोरों ने शिवविहार कालोनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आचार संहिता के बाद से आपराधिक घटनाओं में तेजी आ गई है। जिसका कारण चुनाव के कारण पुलिस की बढ़ी व्यस्तता है।