फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   million rupees withdrawn illegally by fame atm cards, accuse arrested

फेक एटीएम कार्ड से लाखों किए पार, एक गिरफ्तार

Sat, 02 Jul 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 02 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
million rupees withdrawn illegally by fame atm cards, accuse arrested
आरोपी सौरव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जनधन योजना के तहत खोले गए खाते के एटीएम कार्ड हड़पकर उपभोक्ताओं के खातों से लाखों पार कर दिए गए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दूसरे उपभोक्ताओं के पांच एटीएम कार्ड और 1500 रुपये की नकदी बरामद की गई है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर बड़े रैकेट के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार अब तक दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के एटीएम हथियाकर लाखों रुपये की निकासी की गई है। 

पुलिस के अनुसार गोवर्धनपुर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से जनधन योजना के तहत कई सौ बैंक खाते खोले गए थे। इन खातों से पैसे निकलने की शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। बीते रोज भी एक व्यक्ति चार पांच बैंक खातों के पासबुक की इंट्री कराने पहुंचा था। उन सभी खातों से एटीएम के माध्यम से लगातार रकम निकासी हो रही थी, जबकि उपभोक्ताओं के पास इसके एटीएम कार्ड ही नहीं थे। पुलिस ने जब बैंक प्रबंधन को बुलाकर वार्ता की तो मालूम चला कि उक्त उपभोक्ताओं के नाम पर बैंक के एक एजेंट को एटीएम कार्ड जारी किए गए हैं। इसके बाद खानपुर थानाध्यक्ष नवीन जुराल ने मामले की गंभीरता को देखते हुये संबंधित एटीएम पर सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात कर दिया। इस दौरान शुक्रवार को एक युवक एटीएम मे पैसे निकालने लगा। उसकी हरकतों को देखकर सादी वर्दी मे तैनात पुलिसकर्मी को शक हुआ।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी एटीएम के अन्दर गया तो उसने देखा कि पैसे निकालने वाले युवक के पास कई एटीएम कार्ड है। उसने बाहर आकर पुलिस चौकी प्रभारी रघुवीर चौधरी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस चौकी प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ एटीएम पहुंच गये और उक्त  युवक को दबोच लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से पांच एटीएम कार्ड, 1500 रुपये की नकदी और दो एटीएम कोड नंबर लिखे बरामद किये गए। खानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी सौरभ पुत्र बलबीर निवासी न्यामतपुर के खिलाफ चरणजीत निवासी पूरणपुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया गया है और  मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरणपुर गांव निवासी योगेन्द्र पंजाब नेशनल बैंक की गोवर्धनपुर शाखा में एजेन्ट था। उसी को जनधन खाते खोलने की जिम्मेदारी दी गई थी। उसने ने ही बैंक से जनधन खातों के एटीएम कार्ड प्राप्त किये थे। पुलिस मामले में बड़े रैकेट की संभावना जता रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
दूसरे के एटीएम कार्र्ड हथियाकर खातों से पैसे निकासी करने के मामले में भले ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। खानपुर थाना प्रभारी नवीन जुराल के अनुसार मामले में मुख्य आरोपी सामने नहीं आता था, बल्कि अन्य लोगों को पैसे निकालने के लिए बारी-बारी से भेजता था। पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। 


इनके खातों से निकाली गई रकम
चरणजीत  निवासी धर्मपुर 
गुरमीत कौर निवासी धर्मपुर
रमनदीप कौर निवासी धर्मपुर 
सरबजीत कौर निवासी सहीपुर
ईश्वरपाल निवासी शाहपुर

बैंक प्रबंधन भी कटघरे में 
जनधन योजना के तहत खोले गए खातों के एटीएम बिना खाताधारक के बैंक ने कैसे प्राधिकृत एजेन्ट को दिये। अब इस मामले मे बैक प्रंबधन पर भी अंगुली उठ रही है। वहीं बैंक के शाखा प्रबंधक पीएस जंभाल का कहना है कि सिर्फ जनधन के ही खातों के एटीएम कार्डों को प्राधिकृत एजेन्टो को दिया गया था। रेगुलर खातों के एटीएम खाताधारक को ही दिये जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed