फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Milch animals coming in the grip of colds disease

सर्दियों में ठंडेला रोग की चपेट में आ रहे दुधारू पशु

Mon, 17 Jan 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Milch animals coming in the grip of colds disease
सर्दी के मौसम में पशु पालकों की थोड़ी सी लापरवाही भी दुधारू पशुओं को ठंडेला रोग की चपेट में ला सकती है। पशु स्वांस संबंधित रोग की चपेट में भी आ सकते हैं। थोड़ी सी सतर्कता उन्हें ठंड के रोगों से बचा सकती है।
विज्ञापन

इंसानों के साथ पशुओं के लिए भी ये मौसम खतरनाक है। इस समय दुधारू पशुओं के रहन-सहन और आहार का ठीक प्रकार से प्रबंध नहीं किया जाए तो उनकी सेहत खराब हो सकती है। इसका सीधा असर दुग्ध उत्पादन पर पड़ेगा। हालांकि, थोड़ी देखभाल और प्रबंधन कर पशुओं को ठंड से बचाया जा सकता है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेेश भारद्वाज ने बताया कि इस समय तो पशुओं को सर्दी से बचाना बेहद जरूरी है। ठंड के चलते दुधारू पशु इस समय ठंडेला (मेस्टाइटिस) रोग की चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा पशुओं में ठंड के चलते स्वांस रोग होने की भी आशंका बढ़ जाती है। इस रोग में अक्सर छोटे पशुओं की मौत भी हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थोड़े से मैनेजमेंट से पशुपालक अपने पशुओं को ठंड और इन रोगों से बचा सकते हैं। इसके लिए पशुशाला ऐसी होनी चाहिए, जहां पानी न ठहरता हो। फर्श या जमीन पर भूसा या पुआल पड़ी होनी चाहिए। पशुओं को ज्यादा देर तक बाहर न रखें। पशुओं पर गर्म कपड़े डालकर रखने चाहिए। पशुओं को किसी भी स्थिति में रात का रखा हुआ पानी न पिलाएं। नल से निकला हुआ ताजा पानी ही पिलाना चाहिए। वहीं, कई दिन धूप नहीं निकलने पर जहां तक संभव हो सके पशुओं को गुनगुना पानी पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं के आहार में शामिल करें गुड़ और सेंधा नमक
ठंड के मौसम में पशुओं के आहार में सेंधा नमक शामिल करें। केवल हरा चारा खिलाने से अफारा और अपचन भी हो सकता है। ऐसे में पशुओं की खोर (चारा डालने का स्थान) में सेंधा नमक का पत्थर डालकर रखे। इसके अलावा पशुओं को चारे के साथ गुड़ भी खिलाएं। गुड़ शक्तिवर्धक होता है और इसकी तासीर गर्म होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed