फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Medicines worth millions stolen from the company's warehouse

थाने से तीन सौ मीटर की दूरी पर दवाई गोदाम में सेंध

Fri, 23 Oct 2020 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Medicines worth millions stolen from the company's warehouse
भगवानपुर। चोरों ने थाने से मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर एक दवाई के गोदाम को निशाना बनाते हुए लाखों की दवाई चोरी कर ली, जबकि पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। इतना ही नहीं, चोरों ने एक सुनार की दुकान से भी हजारों के जेवर चोरी कर लिए। फिलहाल पुलिस दोनों चोरियों के मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं। मंगलवार की रात चोरों ने थाने से मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर डीएस लोजस्टिक दवाई कंपनी के गोदाम के शटर तोड़ दिए। उन्होंने सात दवाइयों की पेटियां चोरी कर लीं। बुधवार को गोदाम इंचार्ज आनंद कुमार तिवारी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। आनंद कुमार ने बताया कि दवाइयों की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। उनकी ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं, चोरों ने मानकमाजरा चौक पर राजकुमार की सुनार की दुकान का शटर भी तोड़ दिया। चोर दुकान में रखे करीब 50 हजार की कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। दुकान स्वामी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सोती रही पुलिस, चोरों ने किया हाथ साफ
पुलिस की ओर से दावा किया जाता है कि क्षेत्र में दिन और रात लगातार गश्त की जाती है, लेकिन मंगलवार की रात दो चोरियों ने पुलिस के इन दावों की पोल खोलकर रख दी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस की ओर से रात में गश्त नहीं की जाती है। इसके चलते क्षेत्र में चोरियों की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed