{"_id":"644d5913b13bb53d0b074125","slug":"medical-store-operator-arrested-in-kulveer-murder-case-roorkee-news-c-5-1-drn1027-143902-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कुलवीर हत्याकांड में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कुलवीर हत्याकांड में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने हत्या के लगभग दो माह पुराने मामले में मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। मेडिकल स्टोर स्वामी ने हत्यारों को नींद की प्रतिबंधित गोलियां बेची थीं।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ढ़ाढ़ेकी गांव निवासी कुलबीर उर्फ शेर सिंह फरवरी माह में लापता हो गया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच पुलिस ने घटना का खुलासा करने के बाद गांव के ही राहुल के घर में गड्ढा खोदकर दबाए गए कुलवीर का शव बरामद कर लिया था। पुलिस का कहना था कि राहुल का कुलबीर की नाबालिग बहन से प्रेम-प्रसंग था।
इसकी जानकारी कुलवीर को हो गई थी। इस पर राहुल ने प्रेमिका और गांव के कृष्णा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। राहुल ने नींद की गोलियां प्रेमिका को दी थी। उसने खाने में नींद की गोलियां मिला दी थीं। इसके बाद तीनों ने मिलकर कुलवीर की हत्या कर शव को गड्ढे में दबा दिया था। पुलिस ने राहुल व कृष्णा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुलबीर की नाबालिग बहन को बाल सुधार गृह भेजा गया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि लंढौरा में मेडिकल स्टोर चला रहे लादपुर कलां निवासी सुहैल को गिरफ्तार किया गया है। उसने की नींद की गोलियां दी थी। शनिवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।