फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Medal winning girl students

स्वर्ण और रजत प्राप्त छात्राओं को किया सम्मानित

Mon, 01 Aug 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Medal winning girl students
क्षेत्र के राघोमल ओमप्रकाश गोयल डिग्री कॉलेज में स्नातक में विवि में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विजयी रहे छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और अन्य छात्राओं को इन छात्राओं से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध राघोमल ओमप्रकाश गोयल डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्नातक में स्वर्ण पदक जीतने वाले अंबर, सुल्ताना, तरन्नुम और अजमा को विधायक ने मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रजत पदक प्राप्त करने वाली अमरीन, आंचल पुंडीर और हिना को संस्थान के प्रबंधक मनोज अग्रवाल ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक ममता राकेश ने कहा कि महाविद्यालय में वर्तमान में अध्ययनरत छात्राओं को विश्वविद्यालय में टॉपर छात्राओं से प्रेरणा लेकर स्वयं भी ऐसी ही प्रसिद्धि प्राप्त करनी चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंध समिति सचिव मनोज अग्रवाल, बीएल अग्रवाल, अनुराग गोयल, यश अग्रवाल, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed