फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mechanic dies after falling from crane in factory

फैक्टरी में क्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौत

Sat, 31 Jul 2021 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mechanic dies after falling from crane in factory
लंढौरा। फैक्टरी में काम करते समय अचानक मैकेनिक नीचे गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पंजाब के जिला मानसा गांव पीपल्या निवासी सुखबीर सिंह (29) पुत्र अवतार सिंह थिथौला गांव के पास स्थित एक ग्लास फैक्टरी में मैकेनिक थे। शुक्रवार की दोपहर को वह फैक्टरी में करीब 35 फीट ऊंचाई पर चढ़कर क्रेन को सही कर रहा थे। इस दौरान वह अचानक अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में मैकेनिक को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी नितेश शर्मा फैक्टरी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में अगर कोई तहरीर आती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed