{"_id":"6192748a67b50c623f272231","slug":"mayor-met-iit-director-regarding-the-quality-of-roads-roorkee-news-drn396148086","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क गुणवत्ता के बाबत मेयर ने की आईआईटी निदेशक से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क गुणवत्ता के बाबत मेयर ने की आईआईटी निदेशक से मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर गौरव गोयल ने शहर में सड़कों की अच्छी गुणवत्ता के लिए जांच के बाबत आईआईटी के निदेशक से मुलाकात की। इस पर उन्होंने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मेयर गौरव ने बताया कि जिस सड़क की शिकायत मिलेगी, उसकी जांच आईआईटी से कराई जाएगी। कोई भी व्यक्ति उनके व्हॉट्सएप नंबर पर शिकायत कर सकता है।
सोमवार को मेयर गौरव गोयल ने आईआईटी निदेशक प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी से मुलाकात कर शहर में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने के संबंध में विचार विमर्श किया। मेयर ने नगर निगम की ओर से निर्माण कार्यों की टेस्टिंग निष्पक्ष रूप से कराए जाने की बात रखी। इस पर निदेशक ने व्यक्तिगत रुचि लेकर निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। मेयर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में जिन सड़कों का निर्माण नगर निगम की ओर से कराया जा रहा है, उनके लंबे समय तक टिकाऊ बने रहने के लिए तकनीकी गुणवत्ता संवर्धन एवं नगर के विकास कार्यों को पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। आईआईटी निदेशक से इस विषय में विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। मेयर ने कहा कि जांच में घटिया सामग्री का इस्तेमाल पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। कोई भी शहरवासी खराब निर्माण के बाबत उनके व्हॉट्सएप नंबर 9412070385 पर शिकायत भेज सकता है।