फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mastermind behind fraudulent land sale arrested

Roorkee News: फर्जी तरीके से जमीन बेचने का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2026 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mastermind behind fraudulent land sale arrested
फर्जी व्यक्ति के जरिये किसी और की जमीन बेचने के मास्टरमाइंड को पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले एक अन्य आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन




ज्वालापुर के सराय निवासी संजीव कुमार ने 19 अक्तूबर 2024 को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि रणवीर निवासी पीतपुर, लक्सर और इस्लाम निवासी मच्छी मोहल्ला, रुड़की ने धोखाधड़ी कर किसी अन्य व्यक्ति की जमीन उसे बेच दी। मामले की जांच में सामने आया कि पिंकू उर्फ अजय निवासी पीतपुरा, लक्सर और रणवीर ने कूटरचित दस्तावेज तैयार किए थे। दस्तावेजों में पिंकू उर्फ अजय को गलत तरीके से इस्लाम निवासी शांतारशाह दर्शाकर जमीन की बिक्री कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पहले ही पिंकू उर्फ अजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रणवीर लगातार फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। सिविल लाइन कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी रणवीर को ग्राम शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो युवकों से स्मैक बरामद

भगवानपुर। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 11.42 ग्राम स्मैक बरामद की है।




वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में 22 अप्रैल 2026 को चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने सिकन्दरपुर से सिरचन्दी जाने वाले मार्ग पर अनीश निवासी ग्राम सिरचन्दी को 7.37 ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में ग्राम छापुर शेर अफगानपुर से मुन्तजीर को 4.06 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस की प्राथमिक की दर्ज की गई। उपनिरीक्षक आशीष नेगी ने बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed