फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Masked minors attacked the principal, injured

नकाबपोश नाबालिगों ने प्रधानाचार्य पर लाठी डंडों से बोला हमला, घायल

Sat, 21 May 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Masked minors attacked the principal, injured
भगवानपुर पुलिस ने एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की तहरीर पर नकाबपोश छह नाबालिगों के खिलाफ लाठी-डंडों से मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भगवानपुर के एक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह शुक्रवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद चपरासी महेश कुमार के साथ बाइक से भगवानपुर जा रहे थे। जैसे ही वह कॉलेज से लगभग एक किलोमीटर दूर सुनसान रास्ते पर पहुंचे तो अचानक करीब छह नकाबपोशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससेे प्रधानाचार्य रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पीड़ित प्रधानाचार्य ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य की तहरीर पर छह नाबालिगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को था परीक्षा में फेल कराने का शक
प्रधानाचार्य पर हमले के पीछे के कारण चौंकाने वाले हैं। किशोर छात्रों ने स्कूल के प्रधानाचार्य पर केवल इस शक में हमला किया था कि प्रधानाचार्य ने उन्हें परीक्षा में फेल कर दिया है। हमले के बाद प्रधानाचार्य रामकिशोर से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि कक्षा 11 का एक छात्र फेल हो गया था। इसके चलते वह छात्र नाराजगी जता रहा था। छात्र को समझाया भी गया था कि उसके फेल होने में किसी का हाथ नहीं है। परीक्षा की कॉपियां भी बाहर से चेक हुई हैं। इसी के चलते छात्र ने अपने साथियों के साथ हमला करा दिया। वहीं दूसरी ओर गांव के काफी लोग छात्रों पर कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर रात भर थाने में पहुंचकर पुलिस पर दबाव बनाते रहे लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed