फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   martyers rememberd

शहीदों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

Tue, 10 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 10 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
martyers rememberd
शहीद दिवस पर मंचासीन अतिथि - फोटो : amarujala

1857 की क्रांति में शहीद हुए क्रांतिकारियों की याद में मंगलवार को सुनहरा स्थित वट वृक्ष के नीचे आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने पाठ्य पुस्तकों में क्रांतिकारियों की जीवनी एवं चित्रों को शामिल करने की बात कही। साथ ही युवाओं से शहीदों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

विज्ञापन

क्रांतिकारी समारोह समिति एवं स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की ओर से सुनहरा स्थित वट वृक्ष के नीचे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीदों की याद में एक यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व गृह राज्यमंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि हमारी पाठ्य पुस्तकों में क्रांतिकारियों की जीवनी एवं चित्रों को शामिल किया जाना चाहिए। ताकि भावी पीढ़ी उन अमर शहीदों से प्रेरणा हासिल कर सकें। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. कल्पना सैनी ने कहा कि आज की पीढ़ी अपने देश के वीरों को भूल चुकी है। इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि युवाओं को शहीदों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। सुभाष सरीन, डा. अनिल शर्मा, गौरव गोयल, नवीन जैन ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इससे पूर्व सभी शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिपाल सिंह एडवोकेट एवं संचालन संयोजक रामगोपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर सुखपाल कौशिक, मधुराका सक्सेना, राधेश्याम अग्रवाल, अजब सिंह, डा. जयचंद आर्य, मनोज तोमर, रतिराम शास्त्री, टीका एम आर्य, पवन कुमार, हरपाल सिंह, गबरन सिंह रावत, मिथलेश सैनी, हरफूल सिंह राठी, ठा चंदन सिंह, प्रदीप पाल, हाकम सिंह, संदीप यादव, मदन सिंघ रावत, मदनपाल शर्मा, विनय भार्गव, सत्येंद्र शर्मा, श्याम सिंह नागयान, विनोद कुमार शर्मा, इमरान देशभक्त, इरशाद सेवक, नफीसुल हसन एवं देशबंधु मौजूद रहे। 
विज्ञापन


यज्ञ कर दी श्रद्धांजलि
आर्य समाज नंद विहार की ओर से शहीद स्मारक वट वृक्ष के नीचे आयोजित कार्यक्रम में एक यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने आहुति देकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समिति के प्रधान हरपाल सिंह ने कहा कि क्रांतिकारियों ने 10 मई 1857 को देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल बजाया था। इसी वट वृक्ष पर क्रांतिकारियों को फांसी दी थी। मौके पर जवाहर लाल आर्य, प्रवेश कुमार धीमान, बलवंत सिंह आर्य, सुमन सिंह आर्य, पुष्पेंद्र आर्य, अनुज सैनी, हक्कम सिंह, तारा चंद, जसवीर त्यागी, आशीष सैनी, चेतनदास, सोमपाल आर्य, पवन आर्य, करण सिंह, सुखबीर आर्य, विपिन सैनी, दीप चंद्र सैनी, देशबंधु, पवन योगाचार्य, राजीव आर्य, रामगोपाल शर्मा, प्रेम चंद सैनी, नरेंद्र, अनिल सैनी, नरेश सैनी, मनोज सैनी, नरेंद्र आर्य, राजकुमार, सुभाष सैनी एवं सोनू कश्यप आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदों को याद किया 
तहसील परिसर स्थित शिव मंदिर में दस मई 1857 को शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को याद किया गया। इस अवसर पर नवीन जैन, विपिन कुमार, राकेश अग्रवाल, कुलभूषण, राम अवतार, रविंद्रपाल, शाहिद हसन, नरेश नागयान आदि मौजूद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed